Advertisement
उबर ने प्रिस्क्रिप्शन डिलीवरी के लिए स्क्रिप्टड्रॉप के साथ साझेदारी की

यह प्रिस्क्रिप्शन वितरण में उबर का दूसरा प्रयास है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसने अगस्त 2020 में सिएटल और डलास में दवाइयों की डिलीवर के लिए निम्बलआरएक्स के साथ साझेदारी की थी।
कंपनी ने उस सेवा का विस्तार ऑस्टिन, ह्यूस्टन और न्यूयॉर्क शहर में किया। कंपनी के पास अन्य स्वास्थ्य देखभाल कार्य हैं, जिसमें एक टूल भी शामिल है, जो डॉक्टरों या अन्य प्रदाताओं को नियुक्तियों के लिए मरीजों को एक राइड बुक करने की सुविधा देता है।
हाल ही में, राइड-हीलिंग दिग्गज कंपनी उबर ने अपने 'सीनियर पैट्रोल प्रोग्राम' को 50 लाख रुपये की मुफ्त राइड प्रदान करने के लिए स्वयंसेवक आधारित संगठन रॉबिन हुड आर्मी (आरएचए) के साथ भागीदारी की है।
इस साझेदारी के माध्यम से उबर 53 भारतीय शहरों में जरूरतमंद बुजुर्गो को उनकी खुराक लेने के लिए वैक्सीन केंद्र आने और जाने के दौरान मुफ्त राइड प्रदान करेगा, जिसमें उबर और आरएचए दोनों मिलकर काम करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


