Two variants of new Rs 500 note surface, RBI says printing defect due to rush-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 4:48 PM (IST)
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल
बेंगलुरू। सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने के बाद अब बाजार में 500 और 2000 के नए नोट आ गए हैं लेकिन इन नोटों में कुछ खामियां हैं, जिससे की इनकी नकल की जा सकती है। गौरतलब है कि सरकार ने जाली नोटों और कालेधन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी का निर्णय लिया है, लेकिन इन नए नोटों में जो खामियां सामने आई है, उनसे सरकार के उद्देश्य पर पानी फिर सकता है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार देश में तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें 500 के नए नोटों में एक दूसरे में अंतर पाया गया। दिल्ली निवासी अबशार के पास 500 के एक नए नोट पर महात्मा गांधी की डबल शेडो दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा इस नोट में राष्ट्रीय चिन्ह के एलाइनमेंट में फर्क और सीरियल नंबर में भी गडबडी पाई गई है। वहीं गुडगांव निवासी रेहान शाह ने नोट के बॉर्डर की साइज पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें काफी अंतर है। तीसरा मामला मुंबई का है। मुंबई निवासी एक व्यक्ति ने दो हजार के नए नोट पर सवाल उठाए गए हैं। इनके पास 2 हजार के नए नोट्स के रंग में फर्क है। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement