Advertisement
पीएम मोदी से दो खास मेहमान मिलने पहुंचीं दफ्तर, सुनाई कविता, वीडियो वायरल

दोनों बच्चियां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पोती हैं। जिनसे वह खुद मिलने के लिए पीएमओ पहुंचे थे। उनकी पोती ने पीएम मोदी की तारीफ में कविता लिखी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी दोनों को अपने पास बुलाते हैं और उनसे बातें करते हैं। इस दौरान बच्चियां उन्हें कविता सुनाती हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अक्सर कई मौकों पर देखा गया है कि पीएम मोदी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए समय निकालते हैं। इसी क्रम में बुधवार को पीएम मोदी ने अपने दो खास मेहमानों से मुलाकात की।
बता दें कि 9 दिसंबर 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोती जशोधरा का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पोती प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में एक कविता, ''हम से ज्यादा मातृभूमि को जिसने मान दिया, खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया, वतन की खातिर खुद को दीपक बनकर जला दिया...'', पढ़ती दिखाई दी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


