Two soldiers died in Pak ceasefire violation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए दो जवानों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मई 2020 10:45 AM (IST)
पाक की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए दो जवानों की मौत
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए तीन भारतीय सैनिकों में से दो की मौत हो गई है। सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान में आगे कहा गया, "पाकिस्तान ने रामपुर सेक्टर में शुक्रवार को अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें घायल हुए दो जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया। सेना उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।" इससे पहले पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हुई थी, जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को पाक ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 16 वर्षीय गुलफराज की गुरुवार को मौत हो गई थी, जबकि 35 वर्षीय एक अन्य नागरिक अकारण हुई गोलीबारी में घायल हो गया था।
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है। पाकिस्तान एलओसी पर कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में रक्षा चौकियों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement