Advertisement
संत शिवमूर्ति के खिलाफ दो और नाबालिग लड़कियों ने कराया मामला दर्ज, यौन शोषण का आरोप

लड़कियां चित्रदुर्ग मठ द्वारा संचालित अक्कमहादेवी छात्रावास में रह रही थीं। उन्होंने ओदानदी एनजीओ से संपर्क किया था और बाद में मामला सीडब्ल्यूसी के सामने लाया गया था।
ओडानाडी एनजीओ मैसूर ने पहले यौन उत्पीड़न के दो नाबालिग पीड़ितों द्वारा आरोपी संत के खिलाफ मामला दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
स्थानीय अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को पांच बार खारिज कर दिया था और जेल में उसके साथ कोई विशेष व्यवहार करने से भी इनकार कर दिया था।
गिरफ्तार आरोपी पर दो दशक से अधिक समय से मठ द्वारा संचालित छात्रावासों में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


