two injured in truck accident in mathura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक सहित दो घायल, एक की हालत गंभीर

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 1:31 PM (IST)
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक सहित दो घायल, एक की हालत गंभीर
मथुरा। मथुरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात दो ट्रकों में आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक और एक क्लीनर घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई जिस पर वहां पहुंचे लोगों ने खिड़की काटकर घायलों को बाहर निकाला। नोएडा की ओर से जा रहा ट्रक नौहझील के निकट खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था। रात को नोएडा से आगरा की ओर रोड़ी लेकर जा रहा दूसरा ट्रक रास्ते में खराब खड़े ट्रक से टकरा गया। उसमें सवार चालक रामवीर और क्लीनर प्रवीण निवासी संजय नगर कोतवाली देहात एटा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे के रेस्क्यू कर्मी पहुंच गए औक ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को खिड़की काटकर बाहर निकाला। चालक रामवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे अस्पताल भेज दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement