Two-day Naman 1857 culminating in cultural tour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय ‘नमन 1857’ सांस्कृतिक यात्रा का समापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 11:38 AM (IST)
दो  दिवसीय ‘नमन 1857’ सांस्कृतिक यात्रा का समापन
गुरुग्राम। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा गुरुग्राम के तत्वाधान में हरियाणा कला परिषद् और हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के सहयोग से शाखा प्रमुख वीणा घोरे और प्रख्यात रंगकर्मी राम बहादुर सिंह के संयोजकत्वा में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नमन 1857’ अखिल भारतीय विराट कवि सम्मलेन के साथ संपन्न हुआ जो 1857 के शहीदों की स्मृति में संपन्न हुआ। जिसमे देश के नामी गिरामी कवियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से हजारो दर्शको के बिच सम्मा बांध दिया। पंजाबी के कवियों में राणा प्रताप गंनौरी, कृषण पाल विद्यार्थी ,हर्मेंद्र पाल, गुरुशरण मल्होत्रा, एवं नीलम मदान ने अपनी प्रस्तुति से दर्शको की वाहवाही लुटी हिदी के देश के प्रख्यात ओज रस के कवियों में कमलेश शर्मा इटावा से , कलाम भारती और विनय विनम्र दिल्ली सेअपने ओजस्वी कविताओं से मंत्र मुग्धा कर दिया। इससे पहले 1857 के शहीदों की स्मृति में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 10 स्कूलों के 150 महापुरुष बने बच्चो सहित 1000 बच्चे शामिल हुए। इस पदयात्रा को हरियाणा खादी ग्राम उद्योग की चेयरमैन मति गार्गी ककड़ और भाजपा युवामोर्चा के उपाध्यक्ष ब्रहम यादव जी ने किया। चारो दिशाओ में भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे गुंज रहे थे। 2 किलोमीटर की यह पदयात्रा बेहद अनुशाषित रही जिसका श्रेया जाता है मानव भारती स्कूल ,ब्लूमिन्ग डेल पब्लिक स्कूल,एच एस एम् पब्लिक स्कूल सरस्वती मॉडल स्कूल , और श्री राम पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और शिक्षिकाओ का जिन्होंने बड़े प्यार से बच्चो को सम्हाला इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी जी ,ब्रिजेश सिसोदिया, सहित हजारो लोग मौजूद रहे।
शाम को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या में देश के जाने मने शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया ,जिसमे 1857 के महान क्रांतिकारी मगल पाण्डेय के वंशज ,चन्द्रशेखर आज़ाद जी के वंशज महराना प्रताप जी के वंशज को सम्मानित किया गया देश भक्ति से ओतप्रोत एक भब्य कार्य क्रम भी बच्चो द्वारा पेश किया गया जिसमे , मुख्या अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वि एल नरसिम्हा राव जी हरियाणा कला परिषद् के निदेशक। अजय सिंघल जी ,डॉ अशोक दिवाकर जी,हरियाणा अनुसूचित जाती एवं वित्त आयोग के चेयरमैन सुनीता दुग्गल एवं बजरंग जी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement