Two-Day Free Health Camp Begins: 150 Patients Treated via Natural Methods; Immediate Relief Achieved-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर का आगाज: प्राकृतिक पद्धति से 150 रोगियों का उपचार, मिला तत्काल आराम

khaskhabar.com: शनिवार, 04 जुलाई 2026 4:53 PM (IST)
दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर का आगाज: प्राकृतिक पद्धति से 150 रोगियों का उपचार, मिला तत्काल आराम
उदयपुर। श्री लाइफ गुरुकुलम एवं श्री लाइफ वेलनेस के संयुक्त तत्वावधान में, तथा अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के सहयोग एवं लाइफ कोच श्रीयोगी तनुज बावागुरु की प्रेरणा से शोभागपुरा स्थित भगवत रत्न भवन में दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कालका माता मंदिर के पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड, मंजू देवी जोशी, अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के जिलाध्यक्ष रंजनराज आचार्य, सरला देवी जोशी और डॉ. हेमंत जोशी द्वारा किया गया। शिविर के पहले ही दिन प्राकृतिक चिकित्सा और एडवांस थेरेपी के माध्यम से 150 से अधिक रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। एक्यूप्रेशर और इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर पद्धति से मिला मिनटों में आराम
शिविर के आयोजन सचिव डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस शिविर में आधुनिक और प्रभावी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है। पहले दिन हार्ट, सर्वाइकल, साइनस, रीढ़ की हड्डी, लीवर, लकवा, शुगर, माइग्रेन, घुटनों के दर्द और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जैसी गंभीर व जटिल बीमारियों से पीड़ित 150 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया।
डॉ. उपाध्याय के अनुसार, शिविर में उपयोग की जा रही एक्यूप्रेशर और इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर पद्धति इतनी प्रभावशाली है कि इसमें उपचार शुरू होने के मात्र 2 से 3 मिनट के भीतर ही रोगियों को 50 प्रतिशत से अधिक दर्द में तत्काल राहत मिल जाती है।
दिल्ली और जयपुर के नामचीन विशेषज्ञों ने दी सेवाएं
शिविर में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं:
डॉ. जीवन सिंह शेखावत (एडवांस अल्टरनेटिव थेरेपी इंस्टीट्यूट, जयपुर)
डॉ. पंकज चौधरी (आयुष वेलनेस सेंटर, दिल्ली) और उनकी तकनीकी टीम।
विशेषज्ञों की इस टीम ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श देने के साथ-साथ दर्द निवारण चिकित्सा प्रदान की। साथ ही, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए दिनचर्या और जीवनशैली (लाइफस्टाइल) में सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया गया। इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के ललित पानेरी, आशीष शर्मा और प्रदीप सेन ने सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाई।
भूपालपुरा मठ केंद्र पर जारी रहेंगी नियमित सेवाएं
श्री लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक शशि शर्मा ने शिविर की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय शिविर के समापन के बाद भी मरीजों के लिए उपचार की व्यवस्था जारी रहेगी।
मरीजों को नियमित उपचार और प्रशिक्षण सेवाएं 'श्री लाइफ वेलनेस एवं वैदिक थेरेपी केंद्र' (भूपालपुरा मठ) में उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. हेमंत जोशी के सानिध्य में संचालित होने वाले इस स्थाई केंद्र का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से आमजन को दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना और एक बेहतर, रोगमुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement