Two-day exposure visit organized on nursery development technique-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सरी विकास तकनीक पर दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 8:08 PM (IST)
नर्सरी विकास तकनीक पर दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन
टोंक। राजस्थान वन विभाग एवं फ्रांस सरकार (एएफडी) के सहयोग से संचालित राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना(आरएफबीडीपी) के अन्तर्गत, वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देवड़ावास, टोंक स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर नर्सरी विकास तकनीक विषय पर दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। एक्सपोजर विजिट का आयोजन उप वन संरक्षक मारिया शाइन एवं सहायक वन संरक्षक अनुराग महर्षि के मार्गदर्शन मे किया गया। एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य वन विभाग के कार्मिकों को नर्सरी विकास में ग्राफ्टिंग तकनीक के माध्यम से पौधों के बेहतर विकास एवं गुणवत्ता सुधार की विधियों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में इन तकनीकों को अपनाकर वानिकी विकास को नई दिशा दे सकें। इसके साथ ही, प्रतिभागियों को कृषि वानिकी के माध्यम से आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई, ताकि पौध उत्पादन और वृक्षारोपण के साथ-साथ किसानों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी मिल सके। इस एक्सपोजर विजिट में वन विभाग के रेन्जर्स, फॉरेस्टर्स, फॉरेस्ट गार्ड सहित 25 व्यक्तियों को ग्राफ्टिंग तकनीक, कृषि वानिकी, उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, उन्नत पौधरोपण तकनीक आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन राजेश कुमार जाट उपनिदेशक उद्यानिकी द्वारा किया गया। परियोजना प्रबंधन सलाहकार धर्मेन्द्र गौतम एवं हेमंत दीक्षित ने विजिट के उद्देश्यों, इसके महत्व तथा भावी रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से निश्चित रूप से वानिकी कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement