Advertisement
जयपुर में रविवार को होंगे पर्यटन संबंधित दो बड़े आयोजन, जानें क्या है खास

जीआईटीबी
वहीं शाम को जयमहल पैलेस में द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार के उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार, गायत्री राठौड़; महानिदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, आईएएस, मनीषा सक्सेना; चेयरपर्सन, फिक्की टूरिज्म एंड कल्चरल कमेटी, दीपक देवा; महासचिव, फिक्की, एस के पाठक; पूर्व अध्यक्ष, फिक्की, डॉ. ज्योत्सना सूरी; राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ.रश्मि शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
इस व्यापक आयोजन में 52 देशों से 242 प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स (एफटीओ) फॉरेन बॉयर्स के रूप में हिस्सा लेंगे। मार्ट के दौरान प्रमुख लक्जरी और हेरिटेज होटल चेन्स और रिसॉर्ट्स, इंडियन स्टेट टूरिज्म बोर्ड, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कम्पनीज, एडवेंचर एंड वाइल्डलाइफ टूरिज्म, लक्जरी और एमआईसीई टूर ऑपरेटर्स, आयुर्वेद और वेलनेस सेंटर्स, ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और वित्तीय संस्थान अपने विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इंटरनेशनल मार्ट के इस विशाल बाजार में 300 बूथ्स पर लगभग 200 भारतीय एग्जीबिटर्स द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। 6 एवं 7 मई को सीतापुरा में दो दिन 10,000 पूर्व-निर्धारित, संरचित बी2बी बैठक होंगी।
गौरतलब है कि जीआईटीबी का आयोजन पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार; पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एसोसिशंस का सहयोग प्राप्त है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


