Two acquitted in case of doing business without food license-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिना फूड लाइसेंस कारोबार करने के मामले में दो बरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 6:50 PM (IST)
बिना फूड लाइसेंस कारोबार करने के मामले में दो बरी
चंडीगढ़। बिना फूड लाइसेंस कारोबार करने के मामले में जिला अदालत ने दो कारोबारियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बरी होने वालों की पहचान अरुण पाल सिंह और यादविंदर सिंह के रूप में हुई है। स्वास्थ्य विभाग का आरोप था कि इनकी सैक्टर-32 स्थित स्वीट टूथ बेकरी में बिना फूड लाइसेंस के पास्ता, सैंडविच, केक आदि बनाए और बेचे जा रहे हैं, लेकिन विभाग अदालत में ये साबित ही नहीं कर सका कि अरुण और यादविंदर उस बेकरी के मालिक थे। ऐसे में अरुण और यादविंदर के खिलाफ केस साबित नहीं हो सका। वहीं, इस मामले में बेकरी का शैफ भूपिंदर सिंह भी आरोपी था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ तो उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अरुण और यादविंदर का केस लड़ने वाले एडवोकेट दीक्षित अरोड़ा ने बहस के दौरान कहा कि विभाग ने बिना जांच पड़ताल किए उनके खिलाफ केस बना दिया। विभाग ने जब बेकरी में रेड मारी तब उन्हें वहां शैफ मिला और केवल उसी के बयानों के आधार पर अरुण और यादविंदर को आरोपी बना दिया जबकि उनका इस बेकरी से कोई ताल्लुक नहीं है। विभाग ने उन्हें बेकरी का पार्टनर दिखाने की कोशिश की।
ये था मामला...
18 जुलाई 2017 को स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी आफिसर भरत कनौजिया ने सैक्टर-32 की स्वीट टूथ बेकरी पर रेड मारी। इस दौरान उन्होंने पाया कि यहां पास्ता, सैंडविच, शेक, केक आदि बिना फूड लाइसेंस के तैयार किए जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने शैफ समेत दुकान के मालिकों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट-2006 के तहत केस दायर कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement