Two accused arrested for robbing the highway as fake policemen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी पुलिसकर्मी बन हाईवे पर लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अगस्त 2022 8:45 PM (IST)
फर्जी पुलिसकर्मी बन हाईवे पर लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
दौसा । महवा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी बन कर हाईवे पर लूट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों रामराज उर्फ दीनू गुर्जर पुत्र जगदीश (23) निवासी पाटोली थाना महवा जिला दौसा एवं वीरेंद्र उर्फ वीरू गुर्जर पुत्र रूप सिंह (23) निवासी भनक पुरा थाना टोडाभीम जिला करौली को गिरफ्तार किया है। गांव भैरुबास थाना खेडलीगंज जिला अलवर निवासी 61 वर्षीय कजोडी लाल 14 जून को अपनी बेटी को ससुराल छोड़ने बाईक से जा रहा था। नेशनल हाइवे पर गोपाल होटल के पास आरोपियों ने अपनी बाइक उनके आगे लगाकर रोक लिया। पुलिस कर्मी बन कागजात मांगे। बाईक चोरी की होना बता डरा धमका कर 2000 रुपये यूपीआई के मार्फ़त डलवा लिये। रविवार को पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। घटना की गम्भीरता को देखते हुए थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। रिपोर्ट दर्ज कराते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी रामराज गुर्जर व वीरेंद्र गुर्जर को गंगवान व महवा से गिरफ्तार किया। रामराज गुर्जर के विरुद्ध थाना कानोता जयपुर में मारपीट कर लूट का एक मुकदमा पूर्व से दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement