Twitter account of Khalistan supporters blocked in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में खालिस्तान समर्थकों के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2023 11:54 PM (IST)
भारत में खालिस्तान समर्थकों के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक
नई दिल्ली। लंदन में भारतीय दूतावास से तिरंगा हटाए जाने और खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन पर भारत सरकार ने कड़ी आलोचना की है। साथ ही खालिस्तान समर्थकों के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इनमें कनाडा के कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद लंदन व अन्य जगह खालिस्तानी समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लंदन में भारतीय दूतावास से तिरंगा हटाया गया और उसका अपमान भी किया गया। हालांकि भारत सरकार ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। भारत में खालिस्तान समर्थकों के ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए हैं। उधर, अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके कुछ समर्थकों पर रासुका भी लगाया गया है। अब अमृतपाल के 114 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से अमृतपाल के कुछ करीबियों को असम की जेल में शिफ्ट किया गया है। हालांकि अमृतपाल के वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि अमृतपाल पुलिस की हिरासत में है। पंजाब पुलिस अमृतपाल की गिरफ्तारी व हिरासत में लिए जाने से इनकार किया है। यह जरूर कहा कि पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement