Trumps pick Gorsuch sworn in, restoring top courts conservative tilt -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका में ट्रंप नामित गोर्सच बने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 1:10 PM (IST)
अमेरिका में ट्रंप नामित गोर्सच बने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नामित न्यायमूर्ति नील गोर्सच ने सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। गोर्सच (49) ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में आयोजित समारोह में शपथ ली। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने सर्वोच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश की सराहना की। उन्होंने कहा, अमेरिकी नागरिक नील गोर्सच को पाकर धन्य हैं। वह कानून के प्रति समर्पित सेवक होंगे। गोर्सच की ओर मुखातिब ट्रंप ने कहा, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपके फैसले न सिर्फ आज संविधान की रक्षा करेंगे, बल्कि अमेरिकी नागरिकों की कई पीढिय़ां इससे लाभान्वित होंगी। इस अवसर पर गोर्सच ने कहा, मैं खुद में दिखाए गए भरोसे से अभिभूत हूं। मैं इस महान देश के संविधान और कानूनों के दायरे में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करूंगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement