Advertisement
सिद्धांतों से समझौता नहीं, यही सच्चा नेतृत्व : प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान में गूंजा संदेश

पालीवाल ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो जिम्मेदारी को बोझ नहीं बल्कि कर्तव्य समझकर निभाए। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती, स्थानीय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को समानांतर रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत ने प्रो. विजय श्रीमाली के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे केवल पदों तक सीमित नहीं थे, बल्कि समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने विद्यार्थियों की सहायता, जरूरतमंद परिवारों के सहयोग और विश्वविद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के उनके प्रयासों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह स्मृति व्याख्यान उनके मूल्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
विशिष्ट अतिथि रविंद्र श्रीमाली ने प्रो. श्रीमाली को कर्मयोगी बताते हुए युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का स्वागत अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने किया और संयोजक डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


