जैसलमेर। सोनू गांव के पास हुई एक सडक़ दुर्घटना मे चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। दोपहर एक अल्टो कार में सवार 5 लोग भारत पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता के दर्शन के लिए जैसलमेर से रवाना हुए थे ।
जहां सोनू गांव के पास एक मोड़ पर इनकी भीडंत एक ट्रक से हो गई। भीडंत इतनी जबरदस्त थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 2 घायल जालोर जिले के निवासी बताये जा रहे हैं। जो अपने जैसलमेर स्थित रिश्तेदारों से मिलने यहां आए थे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos