Advertisement
टीआरएस ने होर्डिग पर दिखाया भारत का गलत नक्शा : भाजपा सांसद

भारत के नक्शे के साथ होर्डिग और तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस नेता के. चंद्रशेखर राव की तस्वीर टीआरएस के कुछ स्थानीय नेताओं ने लगाई थी।
धर्मपुरी ने बताया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 1 ने भारत के क्षेत्र को परिभाषित किया है। अनुच्छेद के अनुसार, पूरा जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा है।
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि भारत के नक्शे से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को हटाकर केसीआर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इस नक्शे का प्रचार और समर्थन पाकिस्तान करता है।
धर्मपुरी ने पूछा, "क्या केसीआर निजाम की विरासत का अनुसरण कर रहे हैं, जो तत्कालीन हैदराबाद राज्य का पाकिस्तान में विलय करना चाहते थे? क्या राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने के पीछे यही मकसद है?"
इससे पहले भाजपा समर्थक सागर गौड़ ने हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए अपने ट्वीट के साथ होर्डिग की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने केस दर्ज करने की मांग की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


