Tried to misbehave with the teenager case registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया, मुकदमा दर्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 10:44 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोही गांव में दबंग युवक ने मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजनों के जागने के बाद दबंग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर पीड़िता के पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोही में रिंकू सिंह मध्य रात्रि एक घर में घुसकर सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी द्वारा चीख पुकार मचाए जाने से जागे परिजनों ने घर में घुसे दबंग युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि सांठ-गांठ की वजह से पुलिस आरोपी पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पिता ने बताया कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है।
उधर पुलिस उपाधीक्षक नगर समर बहादुर ने बताया, "मामले की जांच कराई जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement