Trainee IAS officers met the Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 5:46 PM (IST)
मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरूवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में राजस्थान कैडर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इन प्रोबेशनर अधिकारियों में सुशील कुमार, गौरव सैनी, उत्सव कौशल तेजस्वी राना, अवधेश मीणा, देवेंद्र कुमार, अक्षय गोदारा, सौम्या झा, रिया केजरीवाल, श्रीनिधि बी.टी. और श्वेता चौहान शामिल थे। गहलोत ने 2017 बैच के इन सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से काम करें। उल्लेखनीय है कि सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अपने कैडर में जाने से पहले केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में सहायक सचिव के तौर पर प्रशिक्षण लेते हुए कार्य करते हैं। इन सभी अधिकारियों का 13 सप्ताह का सेंट्रल डेपुटेशन इसी माह समाप्त हो रहा है। उसके बाद ये सभी अधिकारी अपने स्टेट कैडर राजस्थान चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement