train service between badgaon-srinagar resumes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बडगाम से श्रीनगर के लिए ट्रेन सेवा बहाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 7:46 PM (IST)
बडगाम से श्रीनगर के लिए ट्रेन सेवा बहाल
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवा गुरूवार को आंशिक रूप से फिर शुरू की गई। यह घाटी में अशांति की वजह से पिछले चार महीने से निलंबित थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और पटरियों पर आवश्यक मरम्मत कार्य के पूरा किए जाने के बाद, बडगाम से श्रीनगर के लिए फिर रेल सेवा शुरू की गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया,दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिलों के बीच ट्रेन सेवा की पूर्ण बहाली एक सप्ताह बाद होगी। आतंकवादी नेता बुरहान वानी के मारे जाने के बाद बडे पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 9 जुलाई को एहतियात के रूप में रेलवे अधिकारियों ने कश्मीर घाटी में रेल सेवा निलंबित कर दी थी। (आईएएनएस) यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement