नई दिल्ली। देश की 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों से जु़डे मजदूर शुक्रवार को
एकदिवसीय राष्ट्रीय हडताल पर जाने वाले हैं। मजदूर उनकी मांगों के प्रति
सरकार की उदासीनता और श्रम कानूनों में प्रभावी मजदूर-विरोधी बदलावों के
खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इस विरोध में 18 करोड मजदूरों के हिस्सा लेने की
संभावना है।
माना जा रहा है कि यह हडताल पिछले साल हुई हडताल से बडी और नुकसान देने
वाली साबित हो सकती है क्योंकि पिछले साल 14 करोड मजदूर हडताल पर थे। ट्रेड
यूनियनें सभी मजदूरों के लिए कानूनी न्यूनतम मजदूरी को 18,000 रूपए से कम न
रखने की मांग कर रही हैं। सी कैटेगरी में आने वाले मजदूर के लिए न्यूनतम
वेतन 18,000 रूपए, बी कैटेगरी के लिए 22,230 रूपए तथा सी कैटेगरी के लिए
26,560 रूपए तय करने की मांग हो रही है।