सूत्रों ने कहा कि द्विपक्षीय समझौतों का उद्देश्य अमेरिका-भारत
रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पिछले साल ह्यूस्टन
में राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत तालमेल ने
रिश्ते को और मजबूत कर दिया है।
राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के
बारे में अमेरिका ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "यात्रा के दौरान
अमेरिकी-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और अमेरिकी व भारतीय लोगों
के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को उजागर करने को लेकर सप्ताहांत में एक फोन
कॉल के दौरान (राष्ट्रपति) ट्रंप और (प्रधानमंत्री) मोदी के बीच सहमति
बनी।"
कई दौर की वार्ता के बाद अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में
चीन के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें बीजिंग ने वर्ष 2021
तक अतिरिक्त 200 अरब डॉलर की अमेरिकी वस्तुओं और सेवाओं को प्राप्त करने
की प्रतिबद्धता जताई है। --आईएएनएस