Tractor driver carrying illegally mined sand attacked the Zonal Officer and other Zonal workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अंचल अधिकारी व अन्य अंचल कर्मियों पर बोला हमला

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2024 5:08 PM (IST)
अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अंचल अधिकारी व अन्य अंचल कर्मियों पर बोला हमला
पश्चिम चम्पारण। प. चम्पारण बगहा से है जहांगंडक दियारा पार में अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अंचल अधिकारी व अन्य अंचल कर्मियों पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस और अंचल अधिकारी द्वारा बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर लिया गया है लेकिन आरोपी ट्रैक्टर चालक खेत के रास्ते फरार हो गया। अब ट्रैक्टर मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर करवाई की जा रही है। बगहा के इलाके में बालू खनन करने और उसकी खरीद बिक्री करने वाले माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। जहां एक तरफ प्रशासन अवैध बालू खनन को लेकर सख्त है वहीं अधिकारियों को बालू खनन कर रहे माफियाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मधुबनी प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर में अवैध बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अंचलाधिकारी समेत अन्य अंचल कर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें अंचल गार्ड को मामूली चोटें आई हैं। अंचलाधिकारी ने धनहा थाना में एक लिखित आवेदन देते हुए बताया है की मैं समसेरवा गांव के पास स्टेडियम के लिए भूमि देखने गया था। इसी दौरान देवीपुर मोड़ के पास बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली निकला जिसको रोकने के लिए कहा गया। तभी ड्राईवर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगा और वह काफी अनियंत्रित तरीके से गाड़ी भगाने लगा। जिसके बाद हमने 112 को कॉल किया और फिर बाइक सवार पुलिस और हमलोग अपने गाड़ी से पीछा करने लगे।
जब ट्रैक्टर चालक यूपी सीमा के नजदीक पहुंचा तब उसे पकड़ने की कोशिश की गई। इसी क्रम में उसने ट्रैक्टर को हमारे गाड़ी में लड़ा दिया। जिससे हमारी गाड़ी पलटने से बच गई। इसी बीच पुलिस ने उसको रोक लिया। रोकने के उपरांत हमलोग जैसे हीं उसके पास पहुंचे तभी चालक ने मेरे और अंचल गार्ड के ऊपर हमला बोल दिया और धक्का देकर खेत के रास्ते फरार हो गया। इसके बाद बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर हमलोग थाना लाए और चालक समेत ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement