Track and trace system will be implemented in the state for liquor supply: Dushyant Chautala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब आपूर्ति के लिए राज्य में लागू किया जाएगा ट्रैक एवं ट्रेस सिस्टम : दुष्यंत चौटाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2023 5:37 PM (IST)
शराब आपूर्ति के लिए राज्य में लागू किया जाएगा ट्रैक एवं ट्रेस सिस्टम : दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहाकि राज्य में शराब आपूर्ति के लिए ट्रैक एवं ट्रेस सिस्टम क्रियान्वित किया जाएगा ताकि शराब बिक्री, उत्पादन एवं आवाजाही संबंधी सभी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिल सके। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को यहां राज्य में शराब आपूर्ति के लिए ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के कार्यान्वयन के संबंध में आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रधान सचिव उत्पाद शुल्क एवं कराधान देवेन्द्र सिंह कल्याण, आयुक्त उत्पाद एवं कराधान अशोक कुमार मीणा, कलेक्टर आबकारी आशुतोष राजन और उत्पाद एवं कराधान विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ने कह कि हरियाणा आबकारी नीति 2023-24 में यह एक्यूआर आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू करने के लिए प्रावधान किया गया है। इस नीति के लक्ष्य के अनुरूप एनआईसी द्वारा क्यूआर आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम विकसित किया गया है। इस ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम से शराब की आवाजाही, शराब के विभिन्न उत्पादन और आपूर्ति बारे विनियमन और निगरानी करने में सही समय पर पूरी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी और सरकार को राजस्व भी सुनिश्चित होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी डिस्टिलरीज में क्यूआर कोड आधारित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली हरियाणा के उत्पाद शुल्क की तीसरी तिमाही की शुरुआत पॉलिसी अवधि में 12 दिसम्बर 2023 से पायलट आधार पर लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement