Toy Bank Inaugurated; Information Shared on Play-Based Learning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खिलौना बैंक का उद्घाटन कर खेल आधारित शिक्षा के बारे में जानकारी दी

khaskhabar.com: बुधवार, 01 जुलाई 2026 6:04 PM (IST)
खिलौना बैंक का उद्घाटन कर खेल आधारित शिक्षा के बारे में जानकारी दी
रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में रूपवास के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या चार पर सीडीपीओ राहुल पाराशर की अध्यक्षता में खिलौना बैंक का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सीडीपीओ राहुल आने आंगनवाड़ी केन्द्र पर मौजूद बच्चों के खेल आधारित शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस तरह खेल खेल में शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को भी बच्चों को खेल खेल में शिक्षा दिए जाने के बारे में कहा। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक सुनीता देवी, वरिष्ठ सहायिका फौजेन्दर सिंह, ब्लॉक समन्वयक गौरव कटारा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा फौजदार, सहायिका नीतू महावर मौजूद थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement