भरतपुर। पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा एवं राज्य धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने सोमवार को भरतपुर में पर्यटन व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। कलक्ट्रेट सभागार में पर्यटन विकास एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के सम्बन्ध में बैठक में पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास और धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। बैठक में पर्यटन सचिव रोली सिंह, जिला कलक्टर एल.एन. सोनी व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।