Advertisement
चंद्रमा पर पूर्ण ग्रहण : 82 मिनट तक ब्लड मून, पूरे देश में दिखा अद्भुत नजारा

27 जुलाई 2018 के बाद यह पहला मौका था जब देश के हर हिस्से से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया। लोग इसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण या चश्मे के नंगी आंखों से देख सके। हालांकि, टेलिस्कोप और दूरबीन की मदद से यह नजारा और भी साफ दिखा।
दुनियाभर में दिखा चंद्रग्रहण
यह खगोलीय घटना भारत के अलावा एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत कई हिस्सों में दिखाई दी। विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में ग्रहण सबसे देर तक और बेहतरीन तरीके से देखा गया क्योंकि उस समय वहां चांद आसमान में ऊंचाई पर था। वहीं यूरोप और अफ्रीका के लोग इसे चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए ही देख पाए।
अलग-अलग शहरों में समय
बैंकॉक : रात 12:30 से 1:52 बजे तक
बीजिंग और हांगकांग : 1:30 से 2:52 बजे तक
टोक्यो : 2:30 से 3:52 बजे तक
सिडनी : 3:30 से 4:52 बजे तक
वैज्ञानिक महत्व
खगोलविदों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण शोध और अध्ययन के लिहाज़ से भी अहम रहा। ब्लड मून जैसी घटनाएं न सिर्फ आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं, बल्कि वैज्ञानिकों को चंद्रमा की सतह और वायुमंडलीय प्रभावों को समझने का मौका भी देती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


