topper in Secondary education board secondary examination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होनहारों के हुनर का हर कोई है कायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 8:34 PM (IST)
होनहारों के हुनर का हर कोई है कायल
बाड़मेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सैकंडरी परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों का हुनर उनके परिणामों में साफ नजर आ रहा है। बाड़मेर शहर में ग्रामीण प्रतिभाओं ने मेहनत और हुनर के चलते 90 फीसदी अंकों को बड़ी आसानी से छुआ है। शहर के मयूर नोबल्स अकेडमी में अध्ययनरत बजरंग चौधरी ने दसवीं में 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बजरंग की इस सफलता से विद्यालय प्रबंधकों के साथ उनके परिजन भी बेहद खुश हैं। शुक्रवार को बजरंग का मुंह मीठा कर अभिनंदन किया गया। स्वर्गीय चीमा राम सऊ के बेटे बजरंग के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकंडरी परीक्षा में 90 फीसदी अंक हासिल करने पर विद्यालय प्रशासन और परिजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना। शुक्रवार को लक्ष्मी देवी, भूराराम सऊ, घमंडाराम, रामेश्री, प्रमिला, आशा, मनीषा, लक्ष्य, कंचन, खुशी, दलाराम, राजूराम, रुखाराम, चूनाराम, हेमराज पुत्र बगताराम, प्रहलादाणी सऊ परिवार ने बजरंग का अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement