Tonk. Students honoured teachers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र-छात्राओं ने किया शिक्षकों का सम्मान

khaskhabar.com: रविवार, 07 सितम्बर 2025 5:50 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने किया शिक्षकों का सम्मान
टोंक। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सोनवा मे विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा ही विद्यालय की संपूर्ण गतिविधि करवाई गई। प्रार्थना, अध्यापन कार्य, छात्र उपस्थिति और एमडीएम की सारी जिम्मेदारी भी बच्चों ने ही पूरी की। मध्यान्ह के पश्चात बच्चों ने विद्यालय में गुब्बारों से कक्षा-कक्ष को सजाकर शिक्षक दिवस को मनाया, जिसमें बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागर एवं शिक्षक सीमा चौधरी, उमेश कुमावत और एसएमसी अध्यक्ष कालूराम महावर को तिलक लगाकर ओर स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन छात्रा खुशी यादव और छात्र दीपक यादव के द्वारा किया गया। सभी अध्यापकों और एसएमसी अध्यक्ष ने अपने अपने विचार बच्चों के सामने रखें। प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागर ने बच्चों को ऐसी भव्य सुंदरता और शानदार कार्यक्रम करने उपलक्ष में अपने विद्यार्थी जीवन का वर्णन किया और शिक्षक दिवस की महत्ता के बारे में बताते हुए देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के बारे में बताया। बच्चों द्वारा संपूर्ण विद्यालय की गतिविधि अच्छे से करने पर बच्चों को सुभाशीष देकर आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement