Tonk. Bird feeders tied for voiceless birds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

khaskhabar.com: सोमवार, 12 मई 2025 3:52 PM (IST)
बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
टोंक। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय ठीकरिया, टोंक में सोमवार को बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। यह आयोजन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य लेखराज जाट, नरेंद्र चौधरी, रमेश चंद, सालगराम मीणा, सत्यनारायण कुमावत, रीना मीना, गुड्डी चौधरी, खामोश गुर्जर और हरिशंकर गुर्जर की उपस्थिति रही। इस मौके पर विद्यालय द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का संदेश दिया गया कि गर्मी के मौसम में पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं और कई बार पानी की कमी के कारण दम तोड़ देते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह कार्य मानवता के नाते किया गया है, जिससे हम अपने पुण्य और नेक कार्यों से अपना मानव धर्म निभा सकें। यह आयोजन दादूदयाल संगठन द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर किया गया, जो बेजुबान पक्षियों के लिए मदद का एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement