Advertisement
बिहार के मुजफ्फरपुर में खुलेगा 400 करोड़ की लागत वाला मेगा फूड पार्क, तोमर ने किया ऐलान

इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय मंत्री तोमर क् प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा, "मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की 14 करोड़ जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करता हूं।"
घोषित प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बिहार के उद्योग मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर इलाके में बिहार इंडस्ट्रीयल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी बियादा की 78 एकड़ जमीन पर यह मेगा फूड पार्क बनेगा। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 400 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


