Advertisement
बागियों के बीजेपी में जाने से टीएमसी पर नहीं पड़ेगा फर्क, कचरा साफ हुआ : तृणमूल कांग्रेस

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकने में ममता बनर्जी सरकार के विफल होने के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने कहा कि, "कानून-व्यवस्था बेशक राज्य का विषय है और ममता बनर्जी की सरकार इसे दुरुस्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। हर दुर्घटना या अपराध से सभी को तकलीफ होती है। जब घटनाएं होती हैं तो पुलिस पेट्रोलिंग व अन्य तरीकों से अपराध कम करने की कोशिश होती है। अगर भाजपा को पश्चिम बंगाल की चिंता है तो उसे दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास हुए बम विस्फोट को भी देखना चाहिए। घटनाएं किसी को बताकर नहीं आतीं।"
तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने दिसंबर में पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की घटना को लेकर दावा किया कि गिरफ्तार हुआ व्यक्ति बीजेपी का कार्यकर्ता है। विवेक गुप्ता ने कहा कि भाजपा अभी से हार के कारणों की तलाश करने लगी है। इसके लिए पश्चिम बंगाल में हिंसा का नैरेटिव बनाया जा रहा है। जबकि एनसीआरबी के आंकड़ों से पता चलता है कि हकीकत विपरीत है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


