नोटबंदी का असर: महंगे हो सकते हैं तिरुपति बालाजी के दर्शन
khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 11:03 AM (IST)
टीटीडी के चेयरमैन सी कृष्णमूर्ति के मुताबिक आमदनी में कमी को पूरा करने
के लिए अब टिकटों के दाम में कुछ इजाफा किया जा सकता है। हालांकि बढ़ोत्तरी
के लिए राज्य सरकार की मंजूरी जरुरी है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री
चंद्रबाबू नायडू ने ऐसे ही एक प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
मंदिर कमेटी
हुंडी के चढ़ावे के अलावा टिकट और प्रसाद बेचकर भी पैसा कमाती है। इन
टिकटों के दाम 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक होते हैं। ज्यादातर श्रद्धालु
दर्शन के लिए 300 रुपये का टिकट खरीदते हैं। लेकिन दर्शन का वीआईपी टिकट
500 रुपये में बिकता है। मंदिर कमेटी के अधिकारियों के मुताबिक टिकट के रेट
में 5 से 10 रुपये का इजाफा घाटे को पूरा करने के लिए काफी होगा।