Tirthsthli will be many cultural events in Pehowa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीर्थस्थली पिहोवा में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 6:16 PM (IST)
तीर्थस्थली पिहोवा में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
पिहोवा। कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत पिहोवा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज होगी और शहर की बगिया महकेगी। इसे लेकर प्रदेश भर के लोक कलाकार हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को सबके सामने रखेंगे। वहीं प्रसिद्ध युवा पंजाबी कलाकार अजय सिंह गुरबाज पंजाबी लोक गीतों से दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधेेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 8 दिसंबर गुरुवार को होगा। जिसका शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए उपमंडल स्तर के अधिकारियों ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को एसडीएम अजय चैपड़ा तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के तहत 8 से दस दिसंबर तक जिलास्तरीय कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement