बाड़मेर। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों के कार्य करने के समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिए है। मनरेगा आयुक्त देवाशीष पृष्टि ने आदेश जारी कर अत्यधिक गर्मी के मौसम को देखते हुए मनरेगा कार्यों का समय 7 से 30 अप्रेल तक सुबह 7 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और 1 मई से 30 जून तक सुबह 6ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण लेता है, तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रमाण पत्र में करवाने के बाद और समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकता है।