Tikamgarh: Young man brutally beaten up due to old enmity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीकमगढ़ : पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ बेरहमी से मारपीट

khaskhabar.com: रविवार, 05 जनवरी 2025 3:58 PM (IST)
टीकमगढ़ : पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ बेरहमी से मारपीट
टीकमगढ़। टीकमगढ़ के इमाम चौक मोहल्ले से बड़ा बस स्टैंड की ओर जा रहे युवक पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक राय होकर बेरहमी से हमला किया। हमलावरों ने युवक को लाठियों और डंडों से पीटा और मृत अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। घटना की जानकारी पलेरा पुलिस को रात के समय मिली, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक, धीरज सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को झांसी मेडिकल के लिए रेफर किया गया। पलेरा पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement