इंदौर। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी उद्यान में रविवार शाम पिंजरे से भागी बाघिन को लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रात को पकडक़र वापस पिंजरे में बंद कर दिया गया। जमना नाम की बाघिन रविवार शाम लगभग छह बजे पिंजरे से बाहर निकल आई थी, जिससे सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में सैलानी चिडिय़ाघर में मौजूद थे।
कई सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और बाद में उन्हें चिडिय़ाघर से बाहर निकाला गया। चिडिय़ाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने सोमवार को बताया कि बाघिन को बगैर बेहोश किए ही पिंजरे के अंदर पहुंचा दिया गया। बाघिन ने किसी पर हमला नहीं किया। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?