Tight security on West Bengal-Nepal border amid unrest in Nepal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल में अशांति के बीच पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 12:27 PM (IST)
नेपाल में अशांति के बीच पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा
सिलीगुड़ी। नेपाल में बने अशांत माहौल को देखते हुए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग ज़िले की भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख़्त कर दी गई है। सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत पानीटंकी सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (SSB) और दार्जिलिंग ज़िला पुलिस संयुक्त रूप से चौकसी में जुटी है। सीमा सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रही है, वहीं ज़िला पुलिस भी सीमा क्षेत्र में हर गतिविधि पर नज़र रखे हुए है। प्रशासन ने सीमा पर अवांछित गतिविधियों की आशंका को देखते हुए निगरानी तंत्र और मजबूत कर दिया है। दार्जिलिंग प्रशासन का कहना है कि नेपाल की स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हर स्तर पर सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement