Through religion alone can humanity achieve its well-being: Muni Pragyan Sagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्म द्वारा ही मानव अपना कल्याण कर सकता है : मुनी प्रज्ञान सागर

khaskhabar.com: सोमवार, 02 फ़रवरी 2026 5:47 PM (IST)
धर्म द्वारा ही मानव अपना कल्याण कर सकता है : मुनी प्रज्ञान सागर
महामस्तका अभिषेक समारोह के लिए पत्रिका का किया विमोचन टोंक। मुनि प्रज्ञान सागर महाराज एवं मुनि प्रसिद्ध सागर महाराज ने सोमवार को पुरानी टोंक स्थित नेमिनाथ जैन नसिया, चंद्रप्रभु जैन नसिया एवं पार्श्वनाथ जैन नसिया में भगवान के दर्शन किए। पार्श्वनाथ नसिया में मुनि संघ के पावन सानिध्य में प्रात: अभिषेक एवं शांतिधारा की गई, तत्पश्चात नित्य नियम पूजा, चंद्र प्रभु भगवान की पूजा, पार्श्वनाथ भगवान की पूजा कर अर्ध एवं श्रीफल समर्पित किए गए। राजेश अरिहंत ने बताया कि पार्श्वनाथ मंदिर में आयोजित धर्म सभा में सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण,दीप प्रज्वलन,चरण पक्षालन एवं जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी को मिला। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनी प्रज्ञान सागर ने कहा कि आप लोग बड़े भाग्यशाली हैं जो जंगल में इतनी भव्य नसिया बनी हुई है। तीनों नसिया में विराजमान मूलनायक भगवान बड़े अतिशयकारी है, इनके अतिशय की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता, आप लोगों का पुण्य प्रबल है कि आपके पूर्वज ऐसी विशाल अतिशयकारी नसिया का निर्माण कर गए, अब इन नसियाओ की सार संभाल पूजा भक्ति करना आप सब श्रावकों का कर्तव्य है।
समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि मुनी प्रसिद्ध सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म सदा मानव का साथ देता है। धर्म से ही सभी जीवों की रक्षा संभव है जो व्यक्ति धर्म परायण होता है, उस पर जीवन में कभी किसी प्रकार का संकट नहीं आता है, व्यक्ति को सदैव अपने आप को धर्म के कार्यों में लगाए रखना चाहिए। अपने सांसारिक एवं व्यवहारिक जीवन के साथ धर्म का भी पालन करना चाहिए।
मानव को धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रयास करना चाहिए, क्यों कि धर्म से ही आपकी पहचान है धर्म के बिना मानव का जीवन कुछ भी नहीं है मानव को सभी जीवो के प्रति दया भाव रखना चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार व्यक्ति में जीव आत्मा होती है उसी प्रकार सृष्टि के प्रत्येक जीव में भी आत्मा का निवास होता है। शरीर रूपी इस बाह्य आवरण से मुक्ति के पश्चात धर्म ही आपके साथ जाएगा धर्म के द्वारा ही आत्मा को परमात्मा से मिलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement