Three nominated BJP MLAs could not enter Puducherry Assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3 मनोनीत भाजपा विधायकों को पुडुचेरी विधानसभा में प्रवेश से रोका गया

khaskhabar.com: सोमवार, 26 मार्च 2018 1:49 PM (IST)
3 मनोनीत भाजपा विधायकों को पुडुचेरी विधानसभा में प्रवेश से रोका गया
पुडुचेरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन मनोनीत विधायकों को सोमवार को पुडुचेरी विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मद्रास उच्च न्यायालय ने हाल ही में तीन विधायकों - वी.स्वामीनाथन, के.जी. शंकर व एस.सेल्वागनपथी - के मनोनयन को बरकरार रखा था। इस बीच, केंद्र सरकार द्वारा कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) की स्थापना नहीं किए जाने के विरोध में तीन अन्नाद्रमुक सदस्य विधानसभा से बर्हिगमन कर गए। वे विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल किरण बेदी के भाषण शुरू करने के दौरान बर्हिगमन कर गए। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement