Three girls died due to drowning in a pond in Jharkhands Gumla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड के गुमला में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2023 5:28 PM (IST)
झारखंड के गुमला में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
रांची। झारखंड के गुमला शहर के असनी नवाटोली में दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां के कुंबाटोली ताड़बांध तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची गुमला थाना पुलिस ने तीनों को आनन फानन सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम अनिमा कुमारी, सरोज कुमारी और मोनिका कुमारी हैं। इन सभी की उम्र 9 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार तीनों स्कूल गयी थीं। स्कूल जाने पर पता चला कि आज महावीर जयंती की छुट्टी है। तीनों स्कूल से लौटकर तालाब में नहाने एक साथ निकल पड़ीं। इस दौरा तीनों गहरे पानी में चली गईं। नदी के किनारे कपड़ा धोने गई एक महिला ने तीनों को डूबता देख शोर मचाया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। एक साथ तीन मासूमों की मौत से उनके घर वालों के बीच कोहराम मच गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement