three dead in truck accident in fatehpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो ट्रकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 6:48 PM (IST)
दो ट्रकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
लखनऊ/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझले गांव में राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बकेवर बिंदकी राजमार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे दोनों ट्रकों को अलग किया तब जाकर जाम खुल सका। बुधवार तड़के धारूपुर गौरीगंज निवासी चालक अकरम (25) अपने खलासी राजन (22) व मोहम्मद आजाद (26) के साथ ट्रक नंबर उप्र73ए/5365 से चौडगरा से बकेवर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बकेवर थाने के मंझले गांव हाईवे पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक नंबर उप्र81टी/6767 से इसकी सीधी भिड़ंत हो गई, जिसके फलस्वरूप राजन व मोहम्मद आजाद की घटनास्थल पर मौत हो गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement