Three dead, 10 missing in Brazil building collapse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्राजील में इमारत ढहने से तीन की मौत, 10 लापता

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2023 11:29 AM (IST)
ब्राजील में इमारत ढहने से तीन की मौत, 10 लापता
ब्राजीलिया। ब्राजील के पर्नामबुको प्रांत की राजधानी रेसिफे शहर में एक इमारत गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित 10 अन्य लापता हैं। नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक एक पुरुष, एक महिला और एक किशोर को मलबे में मृत पाया गया, जबकि दो लोगों को जीवित बचाया गया जिनमें एक 65 वर्षीय महिला और एक 15 वर्षीय किशोर शामिल है। अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह लगभग 6:00 बजे हुई। इमारत का एक ब्लॉक पूरी तरह से ढह गया, जबकि दूसरा आंशिक रूप से गिर गया।
इमारत में एक भूतल और तीन अन्य मंजिलें थीं, जिनमें से प्रत्येक में चार अपार्टमेंट थे।
रेसिफ़ मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में गुरुवार रात भारी बारिश हुई थी। इससे अग्निशमन विभाग के लिए लापता लोगों की तलाश करना और भी मुश्किल हो गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement