भरतपुर। जिला चिकित्सालय व 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मंगलवार को तीन दिवसीय निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में मरीजों ने चिकित्सा व परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मीता अग्रवाल ने बताया कि शिविर में असंक्रामक बीमारियों डायबिटीज, हृदय रोग, पक्षाघात एवं तनाव से होने वाली जटिलताओं में कमी लाने के लिए परामर्श, गर्दन, कमर, जोड़ों, कोहनी, घुटनों, एडी, मांसपेशियों, पुरानी चोट का दर्द, रीढ़ की हड्डी के छल्लों का खिसकना, जोड़ों की जकडऩ, गठिया रोग, अस्थि रोगों के ऑपरेशन के बाद के विकार, कंधे का जाम होना, मुंह का टेढ़ापन, साइटिका, सुन्नपन्न, बच्चों का समय पर विकास न हो पाना, जोड़ों के दर्द, वृद्धावस्था की बीमारियों का उपचार किया जा रहा है।
जिले में जिला आरबीएम अस्पताल में 174 मरीजों ने, रारह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 70 मरीजों ने, बयाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 70 मरीजों ने, कुम्हेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 112 मरीजों ने, भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 73 मरीजों ने, डीग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 108 मरीजों ने, नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 45 मरीजों ने, रूपवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 मरीजों ने, कामां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 60 मरीजों ने, नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 मरीजों ने, पूंछरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 25 मरीजों ने, वैर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 93 मरीजों ने, उच्चैन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 122 मरीजों ने, सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 82 मरीजों ने, बंशी पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8 मरीजों ने, जुरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 43 मरीजों ने, पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 80 मरीजों ने, खेड़ली गडासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। इस तीन दिवसीय शिविर में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इलाज व परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।