Advertisement
डेमोक्रेसी का ड्रामा करने वाले हमें लेक्चर नहीं दे सकते: प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना-यूबीटी की नेता ने अपनी मांग रखते हुए कहा, "हमसे हर विषय पर चर्चा के लिए कहा गया है, लेकिन हमारा भी कहना है कि 15 दिन के सत्र में अगर आप 10 विधेयक लाते हैं, तब दो हमारे मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए। हम भी चाहते हैं कि सदन चले। हमारा बार-बार यही कहना है कि सरकार को हमारी मांगों पर भी व्यापक चर्चा करने दे।"
'वंदे मातरम' के विषय पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "इस बार हमें बताया गया है कि 'वंदे मातरम' को लेकर चर्चा होगी। लेकिन किसी ने यह प्रश्न नहीं पूछा कि 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' जैसे नारे राज्यसभा में नहीं लगाए जा सकते। सरकार 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है, लेकिन पूछा जाना चाहिए कि राज्यसभा में नारों से जुड़ा नोटिस किस आधार पर निकाला गया था।"
प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि क्या सरकार को 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' जैसे नारों पर भी आपत्ति होने लगी है?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


