Those who broke into the vault misunderstood the meaning of safe as vault: Sambit Patra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तिजोरी में सेंध मारने वालों ने 'सेफ' का अर्थ 'तिजोरी' समझा : संबित पात्रा

khaskhabar.com: सोमवार, 18 नवम्बर 2024 4:33 PM (IST)
तिजोरी में सेंध मारने वालों ने 'सेफ' का अर्थ 'तिजोरी' समझा : संबित पात्रा
नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस बहुत निचले स्तर की थी। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को 'तिजोरी' लाना और उसके इर्द-गिर्द नाटक करना शोभा नहीं देता है। इस दौरान संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि इन्होंने कई घोटाले करके देश को लूटा है। उन्होंने कहा कि तिजोरी में सेंध मारने वालों ने सेफ का अर्थ तिजोरी समझा। संबित पात्रा ने कहा कि मैं सोशल मीडिया देख रहा था, जिसमें मैं बाला साहेब ठाकरे का एक इंटरव्यू देख रहा था। उस इंटरव्यू में बाला साहेब से जब राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोटा पोपट के बारे में मत पूछो। 'छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चोपट'। आज के बाद राहुल गांधी का नाम छोटा पोपट पड़ने वाला है और ये नामांकन हमने नहीं किया है। महाराष्ट्र में चुनाव होने वाले हैं, हर कोई बाला साहेब ठाकरे को जानता है। बाला साहेब ठाकरे ने राहुल गांधी का नाम 'पोपट' दिया है।
संबित पात्रा ने आगे कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि 'सेफ' के दो अर्थ होते हैं। लेकिन, जिसकी जैसी भावना उसको सेफ का अर्थ वैसे ही समझ आएगा। सेफ का अर्थ सुरक्षा भी होता है। सुरक्षित रखना भी होता है, कैसे भारत के लोगों को घुसपैठियों से सुरक्षित रखा जाए। हमारी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सेफ का अर्थ बताया है।
पात्रा ने आगे कहा कि सेफ का दूसरा अर्थ तिजोरी भी होता है। तिजोरी में सेंध मारने वालों ने सेफ का अर्थ तिजोरी समझा। इसमें गलती किसी की नहीं है। ये गलती उस खानदान की है। जिन्होंने बार-बार हिंदुस्तान की तिजोरी में सेंध मारने का काम किया। जिन्होंने बार-बार घोटाले पर घोटाले करके देश को लूटने का काम किया है। नेशनल हेराल्ड केस में 5 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, 2-जी केस में 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, देवास-एंट्रिक्स स्कैम में हजार-करोड़ों का घोटाला, कोयला स्कैम में 10 लाख करोड़ से ज्यादा का घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड में 3,600 करोड़ का घोटाला, ये सब धनराशि तिजोरी के अंदर बंद है। तिजोरी के अंदर गांधी परिवार द्वारा लूटा हुआ पैसा बंद और मां-बेटे आरोपी नंबर 1 और नंबर 2 हैं, जो आज बेल पर बाहर हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement