this time RLD in UP Assembly election is the true test of survival Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव में RLD का है असली इम्तिहान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 9:50 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव में RLD का है असली इम्तिहान
बीजेपी का प्रस्ताव मानकर क्या मुंह दिखाती रालोद ?सूत्रों के मुताबिक यह भी भनक लगी थी कि बीजेपी रालोद को अपनी पार्टी में विलय करने का ऑफर दे चुकी है। इससे नाराज रालोद नेता भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताकर अन्य विरोधी दलों के साथ संयुक्त गठबंधन बनाने में भी जुटे। लेकिन कांग्रेस, सपा और अन्य दलों ने इनके साथ गठबंधन कि कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई। सपा-कांग्रेस गठबंधन में रालोद के शामिल होने की चर्चा तो थी लेकिन इस दौरान दोनों दलों ने जब रालोद को 25-30 सीटें देने की पेशकश की तो रालोद नेता हैरान हो गए। ऐसे में पार्टी ने जो भी फैसला लिया वह राजनैतिक मजबूरी ही कही जाएगी। देखना है कि मथुरा की पांचों सीट पर रालोद कितनी टक्कर देती है ?मथुरा की पांचों सीट पर उसके सभी घोषित प्रत्याशी कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं। मथुरा में भाजपा, कांग्रेस और रालोद में कड़ा मुकाबला है। वहीं छाता में भाजपा और रालोद में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। मांट में भी बसपा और रालोद की सीधी टक्कर है। बावजूद सबके रालोद का अकेले चुनाव में उतरना और यूपी की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारना कितना सार्थक होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement