thieves entered Axis Bank ATM With gas cutter in Noida CCTV footage revealed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएम में घुसा था चोर, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 3:21 PM (IST)
एटीएम में घुसा था चोर, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
नोएडा। दनकौर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम की सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि एक चोर एटीएम में करीब 58 मिनट तक गैस कटर के साथ था, लेकिन चोर के हाथ कुछ नहीं लगा। उस समय एटीएम में साढ़े सोलह हजार रुपये कैश था। मंगलवार को हिताची कंपनी की तरफ से दनकौर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एटीएम केबिन में सिर्फ एक चोर घुसा था। वह 58 मिनट तक वहां रहा। इस दौरान एक युवक को एटीएम की तरफ आता देखकर चोर डरकर वहां से भाग निकला। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोर गैस कटर और सिलेंडर बैग में रखकर घुसा। उसने काफी देर तक तोड़फोड़ का प्रयास किया, लेकिन मनी बॉक्स तक नहीं पहुंच पाया।

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement