Advertisement
पहली बार राज्यसभा जाने को तैयार हैं BJP के ये नए चेहरे, 55 सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव

रामचंद्र जांगड़ा (हरियाणा)
भाजपा ने हरियाणा से रामचंद्र जांगड़ा को भी राज्यसभा का टिकट दिया है। रोहतक के महम कस्बे के रहने वाले जांगड़ा हरियाणा में तीन बार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। जांगड़ा पहले हरियाणा विकास पार्टी में रहे। मगर 1991 में महम और 2004 में करनाल से विधानसभा चुनाव हारने के बाद वे भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने 2014 में गोहाना विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दिया था, मगर वे हार गए। जांगड़ा जीवन में अब तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए हैं।
इंदू गोस्वामी (हिमाचल प्रदेश)
इंदू गोस्वामी को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा का टिकट दिया है। कांगड़ा जिला निवासी इंदू गोस्वामी धूमल सरकार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पार्टी ने 2017 में उन्हें पालमपुर सीट से विधानसभा का टिकट दिया था, मगर जीत नहीं पाई थीं। इंदू भाजपा महिला मोर्चा के लिए भी काम कर चुकी हैं।
सुमेर सिंह सोलंकी (मध्य प्रदेश)
भाजपा ने मध्य प्रदेश से युवा आदिवासी चेहरे सुमेर सिंह सोलंकी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। सुमेर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में इतिहास विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वे वनवासियों के बीच काम करने के लिए भी जाने जाते हैं।
दीपक प्रकाश (झारखंड)
भाजपा ने झारखंड से दीपक प्रकाश को राज्यसभा के लिए मौका दिया है। दीपक प्रकाश को महीने भर के भीतर यह दूसरा तोहफा मिला है। पिछले महीने ही पार्टी ने उन्हें झारखंड का अध्यक्ष बनाया था। बाबूलाल मरांडी के करीबी माने जाने वाले दीपक प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले महामंत्री थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



