There will be a mega rally against the central government from Digod to Sangod on 21st September.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

21 सितम्बर को दीगोद से सांगोद तक केन्द्र सरकार के खिलाफ होगी महारैली

khaskhabar.com: बुधवार, 20 सितम्बर 2023 4:35 PM (IST)
21 सितम्बर को दीगोद से सांगोद तक केन्द्र सरकार के खिलाफ होगी महारैली
कोटा। महँगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ कल दीगोद से सांगोद तक वाहन महारैली का आयोजन होगा। पूर्व सरपंच हरि प्रकाश शर्मा की अगुवाई में दीगोद खेल मैदान हॉस्पिटल के सामने से यह वाहन महारैली की शुरुआत होगी जो विभिन्न मार्गों से होती हुई सांगोद तक जाएगी और वहां एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस महारैली के माध्यम से गूंगी बेहरी केन्द्र सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा। इस विशाल रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे और केन्द्र सरकार को आगामी चुनावों में उखाड़ फैकने का आव्हान करेंगे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है और आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। महारैली के माध्यम से उन्होंने ताकत दिखाने की बात कहते हुए सांगोद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement